मैं ट्रेन में बैठी थी की मेरा ध्यान सामने वाली सीट पर बैठी बुुजुर्ग महिला पर गया | कारण था उनके हाथ में मौजूद ऊन और सलाइयां | अमूमन आजकल महिलाअों के हाथ में भी मोबाइल ही दिखता है | कुछ देर बाद उन्होंने पूछा - 'कहाँँ जा रही हो ? ' और बातों का सिलसिला चल पडा | मुझसे बातें करते हुए भी बराबर उनके हाथ बुनाई कर रहे थे | नागदा स्टेशन आते-आते उन्होंने एक ख़ूबसूरत टोप तैयार कर लिया था | मैंने उत्सुुकतावश पूछा - 'घर में कोई नया मेहमान आने वाला हैं |' वे हसी और बोली की मेरे घर में तो नहीं , लेकिन मातृछाया में तो नए मेहमान आते ही रहते हैं |मुझे बात समझ नही आई तो उन्होंने सारी बातें विस्तार से बताई । यह मेरा समय गुज़ारने का तरीका है | मुझे सत्संग और कथा वाचनों में जाने में कोई रूचि नहीं है | जब से सेवानिवृत हुई हूँ , समय काटना बड़ा मुश्किल था | बेटा - बहूू अपने कम में और पोता - पोती पढ़़ाई में | इसलिये एक दिन बाज़ार में जाकर ऊन ले आई और बुनना शुरू कर दिया | बहु ने कहा की किसके लिए बुन रहे हो माँ ? आजकल के बच्चे तो रेडीमेड और महंगे कपड़े ही पसंद करते हैं | बात तो सही थी | लेकिन मैंने स्वेटर बुनना जारी रखा और पहला स्वेटर अपनी कामवाली बाई के लड़के को उपहार में दिया | तब विचार आया कि क्यों न अनाथ बच्चों के लिए बुनना जारी रखुं | बस तभी से छोटे - मोटे मोज़े ,टोपे , स्वेटर आदि बुनती रहती हूँ | साल भर में इतने सेट बुन लेती हूँ की दिवाली पर मातृछाया में सभी बच्चों को एक-एक सेट दे सकूँ |मैंने पूछा ," इसमें तो बहुत खर्चा आता होगा , ऊन तो खरीदना ही पड़ता हैं ?' वे मुस्कुरा कर बोली "सरकार इतनी पेंशन देती हैं , उसमें से थोड़ा खर्च कर भी दिया तो क्या ?" आजकल इससे ज्यादा तो बच्चे एक बार बाहर खाना खाने में खर्च कर देते हैं | सबसे बड़ी बात कि इससे मन को बहुत संतोष मिलता है | साथ ही समय का सदुपयोग भी हो जाता है | अब तो कई लोग मुझसे बेबी ब्लैनेट और बेबी सूट अादि बनाने का अनुरोध करते है |'मैंने उनके काम से बेहद प्रभावित हुई | जिस तरह उन्होंने समय का सदुपयोग कर अपने हुनर को सार्थकता दी है वह काबिले तारिफ़ हैं |
May 27, 2018
No comments
राजा विक्रमादित्य के पास सामुद्रिक लक्षण जानने वाला एक जयोतींषि पहुँचा |विक्रमादित्य का हाथ देखकर वह चिंतामग्न हो गया |उसके शास्त्र के अनुसार तो राजा दीन , दुर्लब और कंगाल होना चाहिए था , लेकिन वह तो सम्राट थे, स्वसथ थे |लक्षणों में ऐसी विपरीत स्थिति सम्ब्भ : उसने पहली बार देखी थी | जयोतींषि की दशा देखकर विक्रमादित्य उसकी मनुदशा समझ गए और बोले की "बाहरी लक्षणों से अगर आपको संतोष ना मिला हो तो छाती चीरकर दिखाता हुँ , भीतर के लक्षण भी देख लिजिए " |तब ज्योतिषी ने कहा की - "नहीं , महाराज ! मैं समझ गया की आप निर्भय हैं , पुरुषार्थी हैं , आपमें पूरी क्षमता हैं " | इसलिए अपने पिरिस्थितयों को अनुकूल बना लिया है और भाग्य पर विजय प्राप्त कर ली है |
Moral - स्थिति एंव दशा मनुष्य का निर्माण नहीं करती , यह तो मनुष्य है जो स्थिति का निर्माण करता हैं | एक दास सवतन्त्र व्यक्ति हो सकता है और सम्राट एक दस बन सकता है |
January 29, 2018
No comments
एक दिन एक धनी आदमी अपने बेटे को गाँव की सैर पर लेकर गया | वह अपने बेटे को दिखाना चाहता था की कोई कितना गरीब हो सकता है | उन्होंने एक गरीब परिवार के खेत में समय बिताया | उस के बाद धनी आदमी ने आपने बेटे से पूछा "तुमने देखा वह कितने गरीब है ? तुमने क्या सिखा इस से ?". बेटे ने कहा ," हमारे पास एक कुत्ता है , उनके पास चार है ," हमारे पास पूल हैं , उनके पास नदी है ," हमारे पास रात को रोशनी के लिए लालटेन है , उनके पास सितारे हैं ," हम खाना खरीदतें हैं , वह अपना भोजन खुद उगाते हैं," हमारे पास खुद को बचाने के लिए दीवारे हैं , उनके पास मित्र हैं ," हमारे पास विश्वकोष है, उनके पास ग्रन्थ हैं | फिर उस ने आगे कहा "शुक्रिया पिताजी मुझे यह दिखाने के लिए की हम कितने गरीब हैं " |
नैतिक सिख -- यह धन के बारे में नहीं है जो हमें अमीर बनाता है. हम अपनी जिन्दगी को कितनी सादगी से जीते हैं उस के बारे में हैं .
January 17, 2018
No comments



